शाहजहांपुर में विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने छंटनी के विरोध में मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर एसई कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। कर्मियों ने जोरदार तरीके से नारेबाजी कर अपनी बुलंद की। धरनास्थल पर सभा में प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने कहा कि पिछले पांच से दस वर्ष तक कार्य करने वाले कर्मियों को निकाला जा रहा है। नगर में कर्मियों की सूची जारी कर दी गई है। कर्मचारियों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरपार की लड़ाई के लिए संविदा कर्मी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों ने अपने चहेतों के नाम लिस्ट में जारी कर दी। उन्होंने कर्मियों को वापस लेने की मांग की है। धरना देने वालों में रमेश चंद्र, समर, रतन लाल, शिव कुमार, दीपक, रेहान, मनोज आदि मौजूद रहे।