फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: डीएम और डीएफओ ने रामगंगा में छोड़े 555 कछुए, लोगों को संरक्षण का दिलाया संकल्प

शाहजहांपुर में जिला गंगा समिति, डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया व वन विभाग की ओर से जलालाबाद में रामगंगा नदी तट स्थित गोरा घाट पर 555 कछुए रामगंगा नदी में छोड़े गए। इस दौरान कछुआ संरक्षण का संकल्प दिलाय गया। मुख्य अतिथि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व डीएफओ सचिन कुमार ने बचाए गए कछुओं को उनके प्राकृतिक आवास रामगंगा नदी में छोड़ा। डीएम ने कछुओं को पारिस्थितकीय तंत्र का महत्वपूर्ण अंग बताया और कछुओं के माध्यम से नदियों की स्वतः होने वाली साफ-सफाई पर चर्चा की। नदियों को भू-जल स्तर का प्रमुख स्रोत बताते हुए नदियों व जल को अमूल धरोहर बताया। उन्होंने जल की दुनियों को जानने व संरक्षित करने पर जोर दिया। डीएफओ सचिन कुमार ने रामगंगा में पाई जाने वाली कछुओं की मुख्य प्रजातियों को चर्चा की। उन्होंने 555 कछुओं के शावकों को पुनः उनके प्राकृतिक आवास में छोड़े जाने की जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें