फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पेंशनरों को जारी किए जाएं डिजिटल परिचय पत्र, संगठन ने उठाई मांग

मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Nov 2025 02:56 PM IST

शाहजहांपुर में वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्व सिंह को सौंपा। इसमें प्रदेश के पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की। पेंशनरों को डिजिटल परिचय पत्र जारी करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि शासन की ओर से डिजिटल लॉकर एवं साइबर ट्रेजरी की स्थापना की गई है। वहीं, पेंशनरों को डिजिटल परिचय पत्र न जारी किया जाना उचित नहीं है। पेंशन सलाहकार समिति में ग्रामीण अंचलों तक सक्रिय पेंशनर संगठनों को शामिल किया जाए। पुत्रवधू को आश्रित श्रेणी में रखा जाए। जिला अस्पतालों व मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर पर पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रकरणों को अनावश्यक लंबित न रखा जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी, पवन सिंह, रामरतन, चंद्रशेखर सहित कई पेंशनर्स मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें