फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष पूर्णिमा: शाहजहांपुर में ढाई घाट पर लगा आस्था का मेला, श्रद्धालुओं ने गंगा में किया स्नान

शाहजहांपुर के मिर्जापुर इलाके के ढाई घाट घाट पर माघ मेला प्रारंभ हो गया। पौष पूर्णिमा पर शनिवार को पहला मुख्य स्नान होने के चलते लोगों ने स्नान किया। इसी के साथ साधु-संतों और श्रद्धालुओं का एक माह का कल्पवास प्रारंभ हो गया। रामगंगा तट पर आधी रात के बाद से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। तड़के ही लोगों ने स्नान कर पुण्य कमाया। मेले की तैयारियों को लेकर पूर्व में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया था। उन्होंने मेला परिसर में दुकानदारों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा लिए 100 सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें