फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट: क्राउन क्लब की टीम ने बहादुर टाइटंस को हराया, आहद ने बनाए 90 रन

शाहजहांपुर में मयूर स्पोर्टिंग की ओर से क्रिकेट क्लब लीग टूर्नामेंट में क्राउन क्लब की टीम ने 194 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहादुर टाइटंस की टीम 142 रन ही बना सकी। क्राउन क्लब के बल्लेबाज आहद ने 12 चौके व तीन छक्कों की मदद से 90 रनों की शानदार पारी खेली। जीएफ कॉलेज के मैदान पर मंगलवार को क्राउन क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज आहद ने शानदार पारी खेली। उन्हें दो जीवनदान भी मिले। विपिन ने 37 रनों का योगदान दिया। टीम ने 194 रन बनाए। बहादुर टाइटंस के गेंदबाज अतुल ने दो व इंजमाम ने एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहादुर टाइटंस की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 142 रन बना सकी। राकेश ने सात चौकों की मदद से 47, इंजमाम ने 60 रनों का योगदान दिया। क्राउन क्लब के गेंदबाज नईम, विपिन ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए। मैच के अंपायर रिजवान, देव कुमार थे। स्कोरर देव कुमार थे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि बुधवार को फरीद अकादमी व शाहजहांपुर वॉरियर्स के मध्य मैच होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें