फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़... किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

शाहजहांपुर में सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। तड़के से ही भोले बाबा पर बेलपत्र चढ़ाकर जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त लाइन में लगे नजर आए। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर, त्रिलोकी नाथ धाम, वनखंडी नाथ मंदिर समेत अन्य शिवालयों में लाइन में लगकर भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक कर पूजन किया। पटना देवकली, सुनासिर नाथ धाम पर भी भक्तों की भारी भीड़ रही। कांवड़ियों ने बम-बम भोले का जयघोष कर शिवलिंग पर गंगा जी का जल चढ़ाया। जगह-जगह लोगों ने भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने प्रसाद गृहण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें