फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर बाजार में उमड़ी भीड़, लोगों ने खरीदा सजावट का सामान

शाहजहांपुर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने सजावट का सामान खरीदा। खरीदारों के लिए हिंडोला यानी झूला पहली पसंद रहा। भगवान कृष्ण रात 12 बजे जन्म लेंगे। मंदिरों के साथ घरों में भी पूजास्थान की सजावट की गई। कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार दोपहर तक खरीदार बड़ी संख्या में बाजार में उमड़े। सबसे ज्यादा चहल-पहल बहादुरगंज, चौक और जलालनगर के बाजार में रही। श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण के चित्र, मूर्तियां, उनकी पोशाक, हिंडोले, सजावट का अन्य सामान खरीदा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें