शाहजहांपुर में जलालाबाद थाना क्षेत्र के कसारी गांव में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। गांव में करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। यह हादसा कमरे में रखे पैडस्टल पंखे में करंट उतरने से हुआ। दंपती की मौत से पांच बच्चे बेसहारा हो गए हैं। क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ज्योति यादव ने प्राथमिक जांच में करंट से मौत की आशंका जताई है।