फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में चार साल के बेटे को जहर देकर दंपती ने की आत्महत्या, फंदे से लटके मिले शव

मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Aug 2025 11:52 AM IST

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। दुर्गा एन्कलेव कॉलोनी में चार साल के मासूम बेटे को जहर देने के बाद हैंडलूम कारोबारी सचिन ग्रोवर और उसकी पत्नी शिवांगी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह मासूम का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला। दंपती के शव अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। घटना से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने ही थाना पुलिस पहुंच गई। मौके पर छानबीन की। एसपी और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कारोबारी के फोन में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें