फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में ध्वस्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सुनवाई न होने पर पार्षदों में उबाल

शाहजहांपुर के नगर निगम क्षेत्र में कई स्ट्रीट लाइटों के खराब होने और सुनवाई न होने पर नाराज पार्षदों ने विरोध जताया। इस दौरान नगर आयुक्त से पार्षदों की नोकझोंक भी हो गई। नगर आयुक्त के समझाने पर शांत हुए पार्षदों ने सुधार न होने पर सोमवार से धरने पर बैठने का एलान किया है। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे कई पार्षद नगर निगम पहुंच गए। पार्षदों के धरने पर बैठने की सूचना पर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा और सहायक नगर आयुक्त एसके सिंह मौके पर आ गए। अधिकारियों के आने पर पार्षदों ने उनसे रोष जताया। पार्षदों का कहना था कि शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। पार्षदों के मुताबिक, अधिकतर स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं लेकिन शिकायत के बावजूद सुधारी नहीं जा रहीं। पार्षदों ने स्ट्रीट लाइटों के लिए दोबारा से टेंडर करवाने की मांग की। पार्षदों के मुताबिक, जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए वे नगर निगम कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन समाधान नहीं मिलता है। अधिकारी आदेश जारी कर देते हैं लेकिन कर्मचारी सुनवाई ही नहीं करते हैं। कहीं पर सफाई व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है तो कहीं पर सड़कें खराब हैं। जनता ने उन्हें अपनी समस्याओं का निराकरण कराने के लिए चुना है लेकिन उनकी ही सुनवाई नहीं हो रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि पार्षदों की सभी मांगों पर विचार कर समुचित कदम उठाए जाएंगे। पार्षदों ने कहा कि अगर उचित समाधान नहीं किया गया तो वे लोग सोमवार से नगर निगम कार्यालय में धरने पर बैठ जाएंगे। जब तक जनता से जुड़े काम नहीं होंगे, वे लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगे। नगर आयुक्त के समझाने पर पार्षद शांत हो गए। इस दौरान पार्षद दिवाकर मिश्रा, जगदीश कुशवाहा, तनवीर हसन, नरेंद्रपाल, नरेंद्र मिश्रा गुरु आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें