फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नगर निगम का घेराव, कहा- शहर में सफाई व्यवस्था चौपट

शाहजहांपुर नगर निगम में व्याप्त समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त ने आठ दिन में समाधान का आश्वासन दिया। मंगलवार को जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में दिए मांगपत्र में बताया कि नगर निगम के पास पार्किंग स्थल में झूले लगाए गए थे। अब वह अस्त व्यस्त हो गए हैं। सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। रात्रिकालीन सफाई के लिए नियुक्त 40 कर्मी और दिन के लिए 30 कर्मियों में कुछ ही नजर आते हैं। पार्क भी खस्ताहाल हैं। वहां अव्यस्था खत्म नहीं हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन के कम्युनिटी कंपोस्ट की अनदेखी की जा रही है। इस अवसर पर तकवीम हसन खान, रामजी अवस्थी, गौरव त्रिपाठी, फुरकान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें