फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के मोहल्ले में शराब की दुकान के पास अराजकता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की हटाने की मांग

शाहजहांपुर के मेहमानशाह मोहल्ले में शराब के ठेके के कारण अराजकतत्वों का जमावड़ा लगने से महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने ठेके को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। जिला महिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। जिलाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने बताया कि मेहमानशाह मोहल्ले में शराब का ठेका है। यहां पर शाम ढलते ही शराबी नशे में झगड़ा करते हैं। इससे आसपास से निकलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ठेके का लाइसेंस मोहल्ला अब्दुल्लागंज का है। इसे मेहमानशाह से हटाया जाए। ज्ञापन में नगर निगम के अधिकारियों पर स्थानीय दुकानदारों को दुकान न आवंटन करने का आरोप लगाया। दुकानदारों को दुकान लगाने दिक्कतें हो रही हैं। बताया कि मोहल्ला मेहमानशाह में सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इनका फिर से निर्माण कराया जाए। स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में फरमान, इरशाद, योगेंद्र, सीमा, मोनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें