फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में सीओ ने विद्यार्थियों को बताए साइबर सुरक्षा के उपाय

शाहजहांपुर के तिलहर के एलबीजेपी इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीओ ज्योति यादव ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत ही संभलकर करें। यह दुधारी तलवार की तरह होती है। अगर कभी साइबर ठगी का शिकार हो भी जाएं तो तत्काल परिजनों को बताएं। पुलिस से शिकायत करें। इसके अलावा स्कूल जाते समय या राह चलते कोई परेशान करे तो घबराने के बजाय डायल 112 नंबर पर कॉल करें। तुरंत ही पुलिस मदद करने के लिए पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें