फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में छाए बादल... ठंडी हवा चलने से गर्मी से मिली राहत, बारिश के आसार

शाहजहांपुर में शनिवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते एक हफ्ते में शनिवार को दिन में सबसे कम गर्मी रही। पारा सामान्य से तकरीबन 2 डिग्री घटकर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बारिश होने के आसार बने हुए हैं। आसपास के क्षेत्र में बारिश होने से नमीयुक्त हवा लोगों को गर्मी से राहत दे रही है। साथ ही तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। दिन में मौसम अच्छा होने से बाजार में चहल पहल आम दिनों के मुकाबले ज्यादा रही। लोग खरीदारी के लिए भी निकले।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें