शाहजहांपुर के भावलखेड़ा की ब्लॉकस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से धूम मचा दी। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत जमुही ओवरऑल चैंपियन बनी। कबड्डी बालक में न्याय पंचायत भावलखेड़ा विजेता रही। उपविजेता जमुही बना। बालिका वर्ग में शाहगंज प्रथम और जमुही उप विजेता बना। बालिका खो-खो में पैना प्रथम, जमुही द्वितीय रहा। 100 मीटर दौड़ में अनिकेत प्रथम, दो सौ मीटर व चार सौ मीटर दौड़ में नूरेन रजा ने बाजी मारी। बालिका वर्ग सुधा प्रथम रहीं। न्याय पंचायत जमुही ओवरऑल चैंपियन बना। न्याय पंचायत भावलखेड़ा उप विजेता बना। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राजाराम ने दीप जलाकर किया। इसके बाद कंपोजिट स्कूल अटसलिया के बच्चों ने बैंड के माध्यम से सलामी दी। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। बीईओ भावलखेड़ा विनय मिश्रा ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। डॉ. मंयक भूषण पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में अर्चना तिवारी, जिला मंत्री देवेश बाजपेयी, दिनेश गंगवार, मंगरे लाल, विश्राम सिंह,अरविंद त्रिपाठी, वारिस अली, सचिन अवस्थी, हरिशरण तिवारी आदि मौजूद रहे।