शाहजहांपुर में मंगलवार से नया सत्र शुरू हो गया। पहले दिन परिषदीय स्कूलों को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। साथ ही स्कूल आने वाले बच्चों का स्वागत किया गया। सिंधौली विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय तेरा में रेड कार्पेट बिछाकर छात्रों का स्वागत किया गया। शिक्षकों ने टीका लगाया और छात्र-छात्राओं पर फूल बरसाए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सरताज अली, सहायक अध्यापक दीपा पूनिया, सारिका गुप्ता, राम नारायण आदि मौजूद रहे। इसी तरह जिले के अन्य विद्यालयों में पहुंचे बच्चों का स्वागत किया गया।