शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर बेवजह घूमने वाले और बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच करीब 25 लोगों को टीटीई ने पकड़ा है। मुरादाबाद मंडल से आए अधिकारियों की निगरानी में सीआईटी नरेंद्र त्यागी और केके यादव के नेतृत्व में चेकिंग की गई। अप और डाउन लाइन की ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों के टिकट देखे गए। कई यात्री बिना टिकट मिलने पर उनसे जुर्माना और किराया वसूल किया गया। टीटीई की कार्रवाई से रेल यात्रियों में खलबली मची रही।