शाहजहांपुर के मुमुक्षु शिक्षा संकुल में वसंत ऋतु के आगमन पर 'वसंतोत्सव' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेविका व चिकित्सक डॉ. संगीता मोहन तथा विशिष्ट अतिथि कवियत्री सरिता बाजपेयी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ.प्रतिभा सक्सेना ने सरस्वती वंदना एवं लोकगीत प्रस्तुत किया। डॉ.कविता भटनागर ने वसंत नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि डॉ संगीता मोहन ने कहा कि वसंत का आगमन नव उल्लास एवं प्रसन्नता के संचार का प्रतीक है। एसएसएमवी के विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य से धूम मचाई। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. विनीता राठौर, ममता सिंह, झरना रस्तोगी, डॉ.अंजू अग्निहोत्री, किरन मेहरोत्रा मौजूद रहे।