शाहजहांपुर में रेती रोड पर भाजपा कार्यालय के सामने सांड़ों की लड़ाई हो गई। लोग बचने के लिए किनारे से निकलते रहे। सांड़ों आक्रमक होने पर कुछ देर के लिए वाहनों को रोकना पड़ गया। शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे भाजपा कार्यालय के सामने दो सांड़ों की लड़ाई होने लगी। सांड़ों के लड़ने के चलते पहले कुछ देर तक रास्ता रुक गया। उसके बाद लोग साइड से बचकर निकलने लगे। बता दें कि इलाके में सांड़ों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। सांड़ों को पकड़ने का इंतजाम नहीं होने के चलते यह सड़क पर बैठे रहते हैं और आक्रमक हो जाते हैं।