शाहजहांपुर के निगोही में थाने के सामने सांड़ों की लड़ाई से अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ का यातायात कुछ देर के लिए रुक गया। एक-दूसरे पर हमलावर सांड़ों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए। कई लोग और वाहन बाल-बाल बचे। लड़ते हुए सांड़ थाने के गेट तक पहुंच गए। किसी तरह सांड़ों को भगाया गया। तकरीबन आधे घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूम रहे सांड़ आए दिन उत्पात मचा रहे हैं। लोगों ने सांड़ों को पकड़वाकर गोशाला में भेजने की मांग की है।