भारत में स्काउट-गाइड के जनक और शाहजहांपुर की धरती के महानायक पंडित श्रीराम वाजपेयी का जन्मदिन सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। रोटी गोदाम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त बिपिन मिश्रा और विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने ध्वजारोहण कर किया। अतिथियों ने पंडित श्रीराम वाजपेयी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन व जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर ने स्काउट-गाइड प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउट प्रतिज्ञा, मीनार समूह गान कराया। नगर आयुक्त ने वाजपेयी के स्काउट-गाइड नियम व प्रतिज्ञा को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बच्चों में अनुशासन, देशभक्ति व आत्मीयता की भावना को धारण करने पर जोर दिया गया। गाइड कैप्टन सुखमीत कौर के निर्देशन में कब बुलबुल की टीमों ने प्रदर्शन किया। अतिथियों ने स्काउट-गाइड को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।