शाहजहांपुर के कांट-जलालाबाद रोड पर जरावन गांव के पास बाइक व कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। इस बीच करीब 15 मिनट तक मार्ग पर जाम रहा। कांट थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर रसकूपा निवासी बेचेलाल (45वर्ष) जलालाबाद से शाहजहांपुर की तरफ आ रहे थे। जरावन गांव के पास सुबह करीब दस बजे उनकी बाइक में कार से टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर कांट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने बेचेलाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।