शाहजहांपुर जिले में उफनाई नदियों में लोगों के कूदने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार रात गर्रा नदी के पुल पर खड़ी बाइक को देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बाइक सवार के गर्रा नदी में कूदने की आशंका पर एसडीआरएफ उसकी तलाश कर रही है। वहीं, खन्नौत नदी में एक और युवक ने छलांग लगा दी। वहां तैनात पीएसी ने उसे निकाल लिया है।