फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बहराइच हिंसा पर बोले शिवपाल यादव- पीड़ितों में दंगाइयों का भय, प्रदेश में अराजकता का माहौल

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बहराइच हिंसा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने घटनाक्रम पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि पीड़ितों में दंगाइयों का भय व्याप्त है। प्रदेश का हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। चारों ओर अराजकता का माहौल है। शिवपाल यादव बुधवार को शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के सिउरा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सत्यपाल सिंह यादव की पत्नी शकुंतला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता में हाहाकार मचा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें