फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैंट इलाके में मधुमक्खियों ने किया हमला, जान बचाकर भागे लोग; देखें वीडियो

शाहजहांपुर के कैंट क्षेत्र में रामलीला मैदान स्थित बाजार के पास शुक्रवार को मधुमक्खियों को किसी ने छेड़ दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने कई लोगों को डंक मारा। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैंट की बाजार में लोगों का आना-जाना रहता है। जीएफ कॉलेज, ओसीएफ अस्पताल भी है। ऐसे में लोगों की काफी आवाजाही रहती है। इसी मार्ग पर पुराने पेड़ होने के चलते मधुमक्खियों के छत्ते लगे हैं। उनके छत्ते पर किसी ने ईंट उछाली तो मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर छिपने लगे। दुकानों, मकानों में छिपकर जान बचाई। मधुमक्खियों ने कई लोगों को डंक मार दिया। एक व्यक्ति को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भेजा गया है। इसका सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया है, जो अब वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग भाग रहे हैं। छात्रा के बालों और गले में मधुमक्खियों के चिपटने से वह हटाते हुए नजर आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें