फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीएड प्रवेश परीक्षा की पहली पाली में कैसा आया पेपर, परीक्षार्थियों ने ये बताया

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को शाहजहांपुर जिले के एसएस कॉलेज और जीएफ कॉलेज में बने केंद्रों पर कराई गई। प्रवेश परीक्षा के लिए 1502 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। तीन केंद्रों पर सुबह नौ बजे से पहली पाली का पेपर शुरू हुआ। उससे एक घंटा पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए। साढ़े आठ बजे से उन्हें प्रवेश दिया जाना शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा हुई। परीक्षा के बाद केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी खुश नजर आए। बताया कि पहला पेपर जीएस, अंग्रेजी, हिंदी विषय से जुड़ा था। पेपर सामान्य रहा। हल करने में बहुत अधिक सोच विचार नहीं करना पड़ा। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें