फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: जीएफ कॉलेज में हुआ बैडमिंटन टूर्नामेंट, एसपी व अतुल ने कांस्टेबल की टीम को हराया

शाहजहांपुर में पुलिस बैडमिंटन क्लब की ओर से जीएफ कॉलेज के बैडमिंटन हॉल में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कॉलेज व पुलिस क्लब के खिलाड़ियों की टीमें बनाकर मैच कराए गए। फाइनल मुकाबले में एसपी व कोच अतुल की टीम ने बाजी मारी। सोमवार की शाम हुए टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने बैडमिंटन में दम दिखाया। कई राउंड के मैच के बाद फाइनल मुकाबले में एसपी राजेश द्विवेदी व कोच अतुल की टीम पहुंची। युगल वर्ग के मुकाबले में राजेश द्विवेदी व अतुल की टीम ने कांस्टेबल संतोष व राहुल की टीम को 21-16 व 21-15 के अंतर से हराकर बाजी मारी। इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ एसपी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम में क्रीड़ा सचिव प्रोफेसर फैयाज अहमद, प्रतिसार निरीक्षक संतोष सिंह, प्रोफेसर सैयद अनीस अहमद, प्रोफेसर सैयद अली, प्रोफेसर मोहम्मद सलीम खां, प्रोफेसर कामरान हुसैन, साजिद खान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें