फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'अम्मा खाना खाया या नहीं...', डीएम ने पहले सुनी फरियाद, फिर वृद्धा को ऑफिस में कराया नाश्ता

शाहजहांपुर में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट में जनसुनवाई की परंपरागत व्यवस्था बदल दी है। नई व्यवस्था के तहत डीएम ने अपने कक्ष में बैठकर समस्याएं सुनने की जगह सभागार में लोगों को बैठाकर समस्या सुननी शुरू कर दी हैं। गुरुवार को डीएम ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने खुद एक-एक फरियादी के पास जाकर समस्या जानी। एक बुजुर्ग महिला से डीएम ने भोजन-पानी मिलने के बारे में पूछा। जवाब न में मिलने पर उन्होंने कहा कि ऑफिस में उनके लिए चाय-पानी का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें