फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवोदय विद्यालय में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन, जमकर थिरके पूर्व छात्र

शाहजहांपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय हथौड़ा बुजुर्ग के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्षों पुराने छात्र-छात्राएं एक बार फिर से मिले। उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस बीच ढोल की थाप पर सभी ने खूब नृत्य भी किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम आजमगढ़ श्याम प्रताप सिंह एवं प्राचार्य सत्यपाल गंगवार ने दीप जलाकर किया। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य ने कहा कि नवोदय परिवार के लिए हर्ष का विषय है कि पुरातन छात्र सम्मेलन में पूरे देश से विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे पूर्व छात्रों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग कर यादगार बनाया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनैना अवस्थी, महेंद्र सिंह ने किया। पूर्व छात्र तहसीलदार सदर राघवेश त्रिपाठी, जिला कृषि उप निदेशक पुरुषोत्तम मिश्रा, विपिन मिश्रा, सत्यपाल, आलोक गुप्ता, दीपक कुमार, हेमंत कुमार, गौरव सिंह, राजकिशोर सिंह, दीपक सक्सेना, पंकज वर्मा, भारतेंदु सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें