फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जलालाबाद में राहत किट वितरण में धांधली का आरोप, महिलाओं ने जाम किया हाईवे

शाहजहांपुर के जलालाबाद में बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए शासन से भेजी गई राहत किट वितरण में धांधली किए जाने का आरोप लगाकर किसान यूनियन की नेता मालती कश्यप के नेतृत्व में महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर नगर के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। दोपहर 12 बजे बरेली-फर्रुखाबाद हाइवे पर करीब बीस मिनट से ज्यादा समय तक हाइवे जाम रहा। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की। महिलाएं एसडीएम को मौके पर बुलाने पर अड़ी थीं। पुलिस के समझाने व समस्या का समाधान कराने के आश्वासन पर महिलाएं प्रशासन व प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करती हुई कोतवाली पहुंची। यहां प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे से राहत किट वितरण में भारी धांधली होने को लेकर मालती कश्यप की तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने ग्राम प्रधान के चहेतों को किट दिए जाने का आरोप लगाया। उन्हें गांव में दोबारा राजस्व टीम को भेजकर सर्वे कराने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें