फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अपने पैतृक गांव में पुस्तकालय बनवाएंगे अभिनेता राजपाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष से की मुलाकात

शाहजहांपुर में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अपने पैतृक गांव कुंडरा में पुस्तकालय का निर्माण कराएंगे। इसकी घोषणा उन्होंने भ्रमण के दौरान की है। जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के नियामत गांव में आए लोगों से मुलाकात के दौरान अभिनेता ने बातचीत की। उनका भाजपा नेता वीरेंद्र यादव और उनके बेटे अजय यादव ने बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाए। अभिनेता ने कहा कि नियामतपुर गांव से वर्षों से जुड़े हुए हैं। वहां से एक घोषणा करते हैं कि ग्राम पाठशाला संस्था ने हर गांव में पुस्तकालय बनाने की मुहिम चलाई है। एक हजार गांवों में ये पुस्तकालय बन चुके हैं। मैं भी अपने गांव में एक पुस्तकालय बनवाने की घोषणा करता हूं। वह चाहते हैं कि हर गांव में पुस्तकालय खुल जाए, जिससे बच्चे तैयारी कर सकें, खूब पढ़िए और आगे बढ़कर नाम रोशन करिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें