फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आबादी के बीच तालाब में पहुंचे दो मगरमच्छ, लोगों में दहशत, पकड़ने के लिए पिंजड़े में टांगा मुर्गा

Sun, 28 Jul 2024 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

शाहजहांपुर के निगोही नगर पंचायत कार्यालय से सटे हुए तालाब में दो दिन से मगरमच्छ दिखाई देने से मोहल्ले वालों में दहशत है। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने मुर्गा टांग कर पिंजड़ा लगाया है। मोहल्ला हमजापुर स्थित नगर पंचायत कार्यालय से सटे हुए तालाब में दो दिनों से एक मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा ने रेंजर तिलहर से की। रेंजर तिलहर घनश्याम शुक्ला ने टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने तालाब में मगरमच्छ होने की पुष्टि की। रविवार को सुबह तालाब में दो मगरमच्छ दिखाई दिए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने फिर से तिलहर रेंजर से बात की। रेंजर तिलहर घनश्याम शुक्ला मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लेकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मुर्गा मंगवा कर पिंजड़े में टांग कर तालाब के किनारे लगवा दिया। रेंजर ने मोहल्ले वालों से जब तक मगरमच्छ पकड़े जाने तक तालाब से दूर रहने की अपील की है। रेंजर घनश्याम शुक्ला ने बताया कि तालाब बहुत गंदा है। इसमें कोई घुस नहीं पाएगा। इसलिए उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा से वार्ता कर तालाब का पानी निकालने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें