फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में व्यापारियों की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन, वेदप्रकाश गुप्ता फिर बने जिलाध्यक्ष

शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया है। वेदप्रकाश गुप्ता को फिर से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी का निवर्तमान जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में खिरनीबाग स्थित महानगर कार्यालय में गठन किया गया। इसमें सुरेंद्र सिंह सेठ को जिला व महानगर की समन्वय समिति का चेयरमैन घोषित किया गया। वेदप्रकाश गुप्ता को फिर से जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इसके अलावा आकाश दीप गुप्ता को जिला महामंत्री और हरप्रीत सिंह माटा को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकारिणी में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारियों को स्थान दिया गया है। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कमल सक्सेना, राकेश कुमार गुप्ता, सगीर अहमद अंसारी, लक्ष्मीकांत मिश्रा, योगेश अग्रवाल, राजाराम शर्मा, सईद खां, श्याम गुप्ता, प्रिंस सलूजा, लोकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें