फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: सब्जी और फल मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, पांच घंटे में पाया जा सका काबू

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Tue, 07 Apr 2026 12:08 PM IST

शाहजहांपुर के रोजा मंडी समिति की सब्जी और फल मंडी में सोमवार रात करीब 1:30 बजे अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से सब्जी और फल की करीब 20 दुकानें जलकर राख हो गई। आढ़तियों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। रात में मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ था। अचानक एक आढ़त में आग लग गई। देखते-देखते आग फैलती चली गई। कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। किसी ने आग लगी देखी तो दूसरे लोगों को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस दौरान एक के बाद एक लगभग नौ गाड़ियों ने पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। आढ़तों पर लगा प्याज, लहसुन, खीरा, सेब, केला, पपीता जल कर राख हो गया। आढ़तियों के बही-खाते भी जलकर राख हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें