फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 'कौन है बीडीओ आपका'...फोन से ही DM ने सुलझा दी समस्या

कलक्ट्रेट पर सोमवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने जनता की फरियाद सुनी। इस दौरान कई मामलो में डीएम ने तत्काल पहल की और अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण कराया। अपनी समस्या लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे एक पीड़ित के सामने ही डीएम ने पहले पूछा, कौन ही बीडीओ आपका? इसके बाद किसी को फोन किया और मौके पर जाकर समस्या सुलझाने और रास्ता बनाने के लिए निर्देशित कर दिया। सोमवार को डीएम ने कुल 55 लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान लोग काफी खुश थे कि समस्याओं पर तत्काल राहत दिलाए जाने का काम डीएम की तरफ से किया जा रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें