फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में भी जिला अस्पताल के सामने सड़कों पर लग जा रहा पानी

जय नारायण पांडेय Updated Sun, 19 Jul 2026 12:02 PM IST

हल्की बारिश में भी जिला अस्पताल के सामने सड़कों पर लग जा रहा पानी जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने की सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और हल्की बारिश होते ही इनमें पानी भर जाता है, जिससे मरीजों और तीमारदारों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया है। जिला अस्पताल के इसी मुख्य द्वार से प्रतिदिन मरीज, तीमारदार, एंबुलेंस, ई-रिक्शा तथा अन्य वाहन गुजरते हैं। लेकिन प्रवेश मार्ग पर बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ई-रिक्शा और अन्य वाहन गड्ढों से बचते हुए निकलने की कोशिश करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें