सावन के पहले सोमवार को शिवालियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक और पूजन-अर्चन किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर व्यवस्थापकों और प्रशासन की ओर से आवश्यक इंतजाम किए गए थे। आने-जाने में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई थी और बैरिकेडिंग भी लगाई गई थी। कई स्थानों पर मेले लगे, जहां लोगों ने खरीदारी की। तामेश्वरनाथ धाम में शिवभक्तों की भीड़ सर्वाधिक रही।