फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस ले गई थी महिला, पर्स से चैन गायब

नगर के बस स्टेशन पर रसोई गैस की बुकिंग कराने को गई एक महिला के पर्स से सोने की चैन और नकदी गायब हो गए। घर वापस लौटते समय जामुनी चौराहे पर पर्स खाली देख महिला के होश उड़ गए, वह चौराहे पर रोने लगी। महदहा गांव निवासी सचिन राजभर की पत्नी किरन बुधवार की सुबह बस स्टेशन स्थित सुनीता इंडेन गैस एजेंसी पर रसोई गैस की बुकिंग कराने को गई थी। महिला के अनुसार एजेंसी पर जुटी भीड़ में वह करीब दो घंटे तक थी। वापस लौटने के दौरान वह जामुनी चौराहे पर सामान खरीदने के लिए पर्स खोला तो सोने की चैन गायब थी। जिसको देख महिला रोने लगी। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें