बेलहर ब्लाक के लोहरौली ठकुराई गांव में पिछले दिनों कोटेदार का चयन किया गया था। इस चयन पर कुछ लोगों के द्वारा आपत्ति जताई गयी थी कि कोटेदार का चयन ठीक तरीके से नहीं किया गया। इसमें धांधली की गयी। आज इसकी जांच करने के लिए नायब तहसीलदार मेंहदावल प्रेम कुमार तथा पूर्ति निरीक्षक मेंहदावल अभिषेक ने की। अधिकारियों ने वोटिंग किए हुए लोगों को सत्यापित किया कि क्या उन्होंने कोटेदार जिसका चयन किया गया है उसी को वोट दिया है या किसी अन्य को। जांच के दौरान काफी गहमा गहमी का माहाैल देखा गया।