एसपी संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड पर शुक्रवार को साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाया। परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया गया।