मंगलवार को मेहदावल नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। अध्यक्ष के साथ उनके पति भी बोर्ड की बैठक में शामिल हुए, जिसपर सभासदों ने आपत्ति दर्ज कराई। लेकिन अध्यक्ष पति बोर्ड की बैठक में शामिल होने की जिद करने लगे जिस पर हंगामा शुरू हो गया। सभासदों के आक्रोश को देखते हुए जब पति बोर्ड की बैठक में नहीं बैठने पाएं, तो अपनी पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर चले गए। आरोप है कि पति प्रतिनिधि के बैठक में शामिल नहीं होने की वजब से नपं चली गई।