नेहिया खुर्द स्थित स्कूल पर एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कियाा गया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने सभी शिक्षकों को एक पौधा समर्पित किया ओर कहा कि वह अपनी माताओं के नाम से एक पेड़ लगा दें। ताकि वह पेड़ आगे चलकर मां की तरह से ही बच्चों को भी सहायता प्रदान करे। इस दौरान भारी संख्या में बच्चों के साथ ही शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।