एसपी संदीप कुमार मीना व एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मगहर मेला के व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की गहनता से जानकारी ली। मेला प्रबंधन समिति तथा मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी से वार्ता कर मेला अवधि के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।