नाथनगर ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन एक दम्पत्ति समेत छः प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि एक बीडीसी और दस ग्राम पंचायत सदस्य का लगभग निर्वाचन तय होना माना जा रहा है। इन सीटों पर एक एक ही ने पर्चा दाखिल किया है। सुरक्षा के मद्देनजर इंस्पेक्टर श्याम मोहन मय फोर्स मुश्तैदी के साथ डटे रहे। अंदर जाने की अनुमति केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही मिली थी।