सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के 54 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र एचआरपीजी कॉलेज में जमा कराया गया। एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहाकि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। मुख्य गेट पर तलाशी के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो पालियों में परीक्षा हुई और सभी केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्र एचआरपीजी कॉलेज में जमा कराया गया।