आमी नदी के जल स्तर में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। शनिवार को डीएम संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने तकरीबन तीन किलोमीटर बाढ़ग्रस्त इलाके का निरीक्षण नाव से किया। नाव से ही वो गिरधरपुर गांव तक पहुंचे। गांव में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और व्यवस्था का जायजा लिया। गांव के दुखहरन, रामजीत, सजीवन आदि का कहना था कि पानी तो आ गया है। इसके साथ ही अब बाहर नहीं निकल सकते है। यह हर साल होता है, जब आमी नदी बढ़ती है तो दिक्कत आती थी।