संतकबीरनगर जनपद के महुली क्षेत्र में स्थित सिदाहीं में कष्टहरिणी अर्थात कठिनइया नाले पर बनाए गए पुल की सारी रेलिंग टूट गयी है। यही नहीं एप्रेाच में दरार आ गयी है। कभी भी यहां पर कोई दुर्घटना हो सकती है। सब कुछ जानने के बाद भी जिम्मेदार पूरी तरह से बेपरवाह बने हुए हैं। यह पुल आठ साल पूर्व विधानसभा चुनाव में लोगों के द्वारा किए गए चुनाव के बहिष्कार के बाद बनाया गया था। लोगों में इस पुल के न बनने से आक्रोश का माहौल है।