बाबा तामेश्वर नाथ धाम स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 26 मई को संभावित आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे देखते हुए तैयारियां पूरी की जा रही हैं। रविवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारियों ने सभा स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया। सीएम योगी जिले के विकास कार्यो को लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।