फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस ने कसी कमर

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को देर रात पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी करने तथा अभ्यर्थियों की सुगम और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें