नवरात्र महावर्प के अवसर पर अष्टमी तिथि को विभिन्न देवी मंदिरों में जाकर आठवें दिन महागौरी की पूजा की। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने खलीलाबाद के मां समय जी मंदिर वन देवी मंदिर व अन्य देवी मंदिरों में जाकर दान पुण्य किया। वहीं दो दिन तक व्रत रहने वाले लोगों ने भी अपना व्रत रखा। देवी मंदिर में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस दौरान लोगाें की भारी भीड़ देवी मंदिर में देखी गयी। लोगों ने मंदिर में जाकर आराधना करने के साथ ही मंदिर में मौजूद गरीबों व ब्राह्मणों को दान दिया।